रेल महाप्रबंधक ने ट्रैकमैनों की सुनीं समस्याएं, गेटमैन से हुये प्रभावित
बरेली, जून 29 -- पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने इज्जतनगर-माला रेलखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान अमृत भारत योजना के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। ट्रैकमैनों की समस्याओं को सुना। वहीं इज्जतनगर कत्था फैक्टरी क्रासिंग-236 पर महाप्रबंधक गेटमैन सुनील कुमार से प्रभावित हुये। करीब 10 मिनट तक गेटमैन से सवाल जवाब किये। हर सवाल का जवाब सुनील कुमार ने सही दिया। यह भी पढ़ें- बरसात से पहले पूरा कराएं रेलवे स्टेशन के अधूरे निर्माणाधीन कार्यअमृत भारत योजना के निरीक्षण पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने रविवार को मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर वीणा सिन्हा, अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार तथा मंडल के शाखा अधिकारियों के साथ इज्जतनगर मंडल के विभिन्न रेल प्रतिष्ठानों एवं संरक्षा व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण किया। इज्जतनगर-माला रेलखंड का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.