रेल महाप्रबंधक ने किया पाथरडीह व सिंदरी टाउन रेलखंड का निरीक्षण
धनबाद, अगस्त 17 -- चासनाला/सिंदरी। पूर्व-मध्य रेलवे हाजीपुर के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने रविवार को पाथरडीह स्टेशन, यार्ड और सिंदरी टाउन रेलखंड का निरीक्षण किया। उन्होंने रेल संरक्षा, सिग्नलिंग व ट्रैक के रखरखाव पर संतोष जताते हुए अधिकारियों को सुरक्षित परिचालन के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सेल के टासरा प्रोजेक्ट की नवनिर्मित वाशरी और हर्ल रेलखंड का मुआयना कर अधिकारियों के साथ बैठक की। निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता शिवांश श्रीवास्तव ने महाप्रबंधक से भाटडीह रेलवे फाटक घंटों बंद रहने की समस्या उठाई। इस पर महाप्रबंधक ने बताया कि तीन अंडरपास बनाने की जगह सिर्फ दो बनाने वाली ठेका कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जल्द ही टेंडर रद्द कर नया टेंडर निकाला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.