मुंगेर, मार्च 11 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रेल कर्मियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मेंस यूनियन ने संघर्ष तेज कर दिया है। इसी कड़ी में रेल बचाओ अभियान यात्रा को सफल बनाने के उद्देश्य से मेंस यूनियन ओपन लाइन एवं कारखाना शाखा के पदाधिकारी और सदस्य रेल महाप्रबंधक के घेराव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोलकाता रवाना हुए।कोलकाता रवाना होने से पूर्व केंद्रीय नेता अनिल प्रसाद यादव और ओपन लाइन शाखा सचिव केडी यादव ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार रेल कर्मियों की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार रेलवे को धीरे-धीरे पूंजीपतियों के हाथों में सौंपने की कोशिश कर रही है, जिसे मेंस यूनियन किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि यूनियन हमेशा से रेल और रेल कर्मचारियों के हितों की लड़ाई लड़ती आई है और आगे भी यह सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.