दरभंगा, फरवरी 26 -- दरभंगा,। रेलवे के माध्यम से माल ढुलाई व ट्रेनों की आवाजाही को सुव्यवस्थित करने तथा कनेक्टिविटी के क्षेत्र में विस्तार के लिए रेल मल्टीट्रेकिंग प्रोजेक्ट आने वाले समय में बिहार के लिए वरदान साबित होगा। स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक तथा रेलवे स्थायी समिति के सदस्य डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने केंद्र सरकार द्वारा तीन मल्टी ट्रैकिंग प्रोजेक्ट की मंजूरी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ये बातें कही। उन्होंने कहा कि रेल मल्टीट्रेकिंग प्रोजेक्ट के माध्यम से बिहार खासकर रेलवे के लंबी दूरी के व्यापारियों को व्यापार की लागत में कमी आएगी तथा ट्रेनों के परिचालन में समय की बचत होगी। सांसद डॉ. ठाकुर ने इस प्रोजेक्ट को रेल के माध्यम से व्यापार को बढ़ावा देने की दूरगामी पहल बताते हुए कहा कि यह पहल रेलवे के विकास तथा क्षेत्रीय कनेक्टिवि...