रेल मदद 139 की तत्परता से यात्री को मिली 18 हजार की घड़ी, आरपीएफ ने लौटाई अमानत
मुंगेर, जुलाई 9 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।रेलवे की रेल मदद (139) सेवा एक बार फिर यात्रियों के लिए भरोसेमंद साबित हुई। हावड़ा-भागलपुर एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक यात्री की करीब 18 हजार रुपये मूल्य की कलाई घड़ी ट्रेन में छूट गई। शिकायत मिलते ही जमालपुर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घड़ी बरामद कर उसके वास्तविक मालिक को सुरक्षित सौंप दिया। इस बावत आरपीएफ इंस्पेक्टर सुजीत कुमार यादव ने बताया कि यात्री गुलशन कुमार ट्रेन संख्या 13071 हावड़ा जमालपुर सुपर एक्सप्रेस के एसी कोच बी-2 की सीट संख्या 54 पर यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान उनकी कलाई घड़ी कोच में ही छूट गई। इसके बाद उन्होंने रेलवे की रेल मदद 139 सेवा के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सहायता मांगी। शिकायत प्राप्त होते ही जमालपुर आरपीएफ सक्रिय हो गई। बुधवार सुबह ट्रेन के प्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.