मुजफ्फरपुर, सितम्बर 8 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। ट्रेन या स्टेशन पर किसी तरह की परेशानी होने पर अब यात्री लिखित के साथ वीडियो और वॉयस मैसेज से भी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। रेल मदद की सुविधा के लिए बने रेल-वन एप को अपग्रेड करते हुए वीडियो और वॉयस मैसेज के जरिए शिकायत दर्ज कराने की सुविधा जोड़ी गई है। इससे यात्री मौके की स्थिति का वीडियो या अपनी समस्या का वॉयस मैसेज सीधे भेज सकेंगे।

नई शिकायत निपटारा प्रणाली अब तक रेल मदद पर मुख्य रूप से टेक्स्ट मैसेज और सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायतें दर्ज होती थीं। नई सुविधा से शिकायत के साथ समस्या का प्रत्यक्ष साक्ष्य भी भेजना आसान होगा। इससे संबंधित विभाग को स्थिति समझने और शिकायत का समाधान करने में सहूलियत मिलेगी। नई व्यवस्था में शिकायतकर्ता की गोपनीयता का भी ध्यान रखा जाएगा। वीडियो या वॉयस मैसेज ...