आगरा, सितम्बर 10 -- रेल यात्रियों की मदद के लिए शुरु की गई रेल मदद ऐप कारगर साबित हो रही है। रेल यात्रियों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल ने बताया कि सफर के दौरान यात्री रेल मदद ऐप पर ट्रेन में साफ-सफाई, पानी की उपलब्धता, बुजुर्ग यात्रियों को ऊपरी बर्थ की जगह नीचे वाली बर्थ, बुजुर्ग की दवाई, बच्चे को दूध या फिर किसी भी प्रकार की चिकित्सीय मदद ले सकते हैं। रेल मदद ऐप व (एक्स) ट्विटर अकाउंट की लगातार निगरानी की जा रही है। आगरा मंडल में अगस्त माह में रेल मदद ऐप पर 2620 शिकायतों का 11 मिनट के औसत समय में तत्काल निस्तारण किया गया है। इसे और बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायतों के निस्तारण के बाद यात्रियों से फीडबैक भी लिया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...