कटिहार, मार्च 21 -- कटिहार, वरीय संवाददाता ।सदर विधायक एवं बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित रेल भवन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कटिहार विधानसभा क्षेत्र और रेल मंडल से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के दौरान तारकिशोर प्रसाद ने कटिहार स्टेशन के आधुनिकीकरण और यात्री सुविधाओं में वृद्धि की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बढ़ती यात्रियों की संख्या को देखते हुए स्टेशन पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है।इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को शीघ्र गति देने की मांग उठाई। साथ ही नई ट्रेनों के परिचालन और प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया, ताक...