लखनऊ, सितम्बर 21 -- उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को रेल भवन कार्यालय में सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट की। उन्होंने कौशांबी में उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत प्रयागराज-कानपुर रेल खंड पर समपार संख्या-19, सिराथू में आरयूबी (रनिंग अंडर ब्रिज) के निर्माण और फूलपुर रेलवे स्टेशन पर मुंबई एवं नई दिल्ली की ओर जाने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव का प्रस्ताव रखा।रेल मंत्री ने दोनों जनहित के विषयों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही पूर्ण किए जाने का आश्वासन दिया। बैठक में आगामी चुनावों के दृष्टिगत संगठनात्मक तैयारियों तथा कार्यकर्ताओं के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। उत्तर...