भदोही, फरवरी 12 -- भदोही, संवाददाता। भाजपा सांसद डा. विनोद कुमार बिंद बुधवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले। उन्हें लोकसभा क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी दी। सांसद ने ककराहीं, माधोसिंह रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण कराने की मांग की। कहा कि दोनों स्थानों पर रेलवे फाटक बंद होने पर रोज भीषण जाम लगता है। साथ ही अंडरपास भी कई स्थानों पर बनवाने की मांग की। इसके कारण विद्यार्थी, मरीज, ग्रामीण सभी को परेशानियां होती हैं। ककराहीं, माधोसिंह, भीटी में ओवरब्रिज की मांग की। सराय कंसराय, हरदुआ, उग्रसेनपुर, अतरौरा, बरौत में अंडरपास निर्माण कराने की बात कही। कहा कि प्रदेश सरकार ओवरब्रिज निर्माण कराने को लेकर गंभीर है। इस दिशा में सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर वार्ता भी किया गया है। रेलवे थोड़ा सा पहल कर दे तो जिले के विकास को ...