समस्तीपुर, नवम्बर 19 -- समस्तीपुर, हिसं। समस्तीपुर रेल मंडल के विभिन्न खंडों पर बुधवार को 16 घंटे तक विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इसमें अधिकारियों की अलग-अलग टीम को लगाया गया था। इस बाबत रेलवे द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि अभियान में करीब 192 टिकट जांचकर्मी, रेलवे अधिकारी एवं आरपीएफ जवान शामिल थे। इस दौरान स्टेशन व ट्रेनों में विशेष जांच अभियान कर कुल 6562 मामलों से जुर्माने के रूप में 55.37 लाख राजस्व की वसूली की गयी। यह अभियान मुख्य रूप से रेल मंडल के समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, नरकटियागंज, बापूधाम मोतिहारी, जयनगर, सीतामढ़ी आदि स्टेशनों पर चलाया गया। जांच अभियान के दौरान बिना टिकट रेल यात्रियों के बीच हड़कंप मचा रहा। जंक्शन स्टेशन के सभी प्रवेश व निकास द्वार, प्रतीक्षालय एवं प्लेटफार्मों आदि पर विशेष टिकट चेकिंग दस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.