समस्तीपुर, अप्रैल 7 -- समस्तीपुर। पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान सिग्नल एवं दूरसंचार प्रणाली का व्यापक विस्तार किया है। इसके विस्तार से रेल मंडल ने अपनी तकनीकी क्षमता को भी काफी सुदृढ़ किया है। वहीं इससे रेल कर्मियों को अपने कार्यों का निर्वहन करने व ट्रेनों के परिचालन में काफी सुविधा हुयी है। जबकि इन तकनीकों के माध्यम से यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा के क्षेत्र में भी व्यापक सुधार किया गया है। इस बाबत रेलवे द्वारा जारी विज्ञप्ति में उल्लेख किया गया है कि मंडल ने दूरसंचार के क्षेत्र का व्यापक विस्तार किया है। इसके तहत मंडल के पांच प्रमुख स्टेशन समस्तीपुर, दरभंगा, रक्सौल, नरकटियागंज एवं सहरसा में आईपी एक्सचेंज स्थापित कर पुराने आईएसडीएन सिस्टम को प्रतिस्थापित किया गया है। इसके कारण मंडल का संचार प्रणाली ...