रेल मंडल की हरित पहल पर रोपे गए पौधे
झांसी, जून 5 -- झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झांसी रेल मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता को समर्पित विभिन्न कार्यक्रम हुए। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के नेतृत्व में साइकिल रैली, वृहद पौधरोपण कार्यक्रम तथा सफाईमित्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत साइकिल रैली से हुई। जिसमें मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसके बाद आरपीएफ कमांडेंट कार्यालय परिसर स्थित मियावाकी वन क्षेत्र में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत विभिन्न देशी, औषधीय एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रजातियों के 1500 से अधिक पौधे लगाए गए। पौधरोपण में पारस, पीपल, जामुन, अर्जुन, पिलखन, नीम, महुआ, कचनार, गुलमोहर, शीशम, अशोक, बरगद, आम, अमरूद, बेलपत्र, तुलसी, अश्वगं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.