चंदौली, मई 28 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू रेल मंडल कार्यालय के भूतल पर बुधवार की शाम डीआरएम उदय सिंह मीना की अगुवाई में मिनी जिम की सुविधा शुरू की गई है। ताकि कर्मचारियों को कार्यस्थल पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उनके स्वास्थ्य, फिटनेस एवं कार्यक्षमता को बढ़ावा दिया जा सकें। यह सुविधा मंडल कर्मचारी कल्याण निधि के माध्यम से विकसित की गई है। कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी निर्धारित समय पर इस जिम का उपयोग कर सकेंगे। जिम संचालन का समय प्रातः 08 से 09:30 बजे तक, दोपहर 13:30 बजे से 14:30 बजे तक तथा संध्या 18:00 बजे से 20:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह भी पढ़ें- आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज में व्यायामशाला का उद्घाटन नियमावली के अनुसार उपस्थिति रजिस्टर में विवरण दर्ज करना अनिवार्य होगा। स्वच्छता, अनुशासन एवं उपकरणों के सुरक्षित उपय...