बलिया, जून 17 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। रसड़ा-मऊ मार्ग पर गढ़िया रेलवे क्रासिंग के पास बुधवार को दोपहर में करीब एक बजे खड़ी बस में तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। मृतक की पहचान उनके पास मिले आधार कार्ड से हुई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसकी जानकारी होते ही गांव-घर में मातम पसर गया।गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पैकौली (पातेपुर) निवासी 40 वर्षीय विनोद प्रजापति अपनी पत्नी 35 वर्षीया मुन्नी को लेकर इलाज कराने के लिए सुबह में बाइक से मऊ गये थे। यह भी पढ़ें- बस में करंट से दंपती की मौत, 9 लोग झुलसे वहां से दोपहर में दोनों वापस लौट रहे थे। रास्ते में रसड़ा से करीब एक किमी पहले गढ़िया रेलवे क्रासिंग का गेट पूर्वांचल एक्सप्रेस ट...