गाजीपुर, मई 4 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। बाजार स्थित रेल फाटक संख्या 86 पर रेल पथ विभाग की ओर से मरम्मत के चलते सोमवार को पूरे क्षेत्र में घंटों जाम की स्थिति बनी रही। डाउन लूप लाइन की पटरी को ऊंचा करने और उसे दुरुस्त करने के लिए सुबह करीब 09:10 बजे से कार्य शुरू किया गया, जो दोपहर 12 बजे तक चला। इस दौरान बार-बार फाटक बंद होने से सड़क के दोनों ओर चार पहिया वाहनों, मोटरसाइकिलों, साइकिलों और पैदल राहगीरों की लंबी कतारें लग गईं। मरम्मत कार्य के चलते बाजार क्षेत्र में आवागमन पूरी तरह बाधित रहा, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को जाम के कारण काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। इस संबंध में सहायक रेल पथ निरीक्षक लल्लन राम ने बताया कि फाटक के बीच पटरी नीचे धंस गई थी, जिससे ट्रेन संचालन प्रभावित हो ...