गया, मार्च 9 -- गया जंक्शन पर कार्यरत प्राइवेट सफाई कर्मी मुन्नी देवी को उनके साहसिक और मानवीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इनर व्हील क्लब द्वारा यह सम्मान दिया गया। मुन्नी देवी ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर एक गर्भवती का सुरक्षित प्रसव कराकर साहस और मानवता का परिचय दिया था। बताया गया कि गर्भावस्था में एक महिला ट्रेन से गया जंक्शन पहुंची थी। इसी दौरान उन्हें अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। अस्पताल पहुंचाने का समय नहीं मिलने पर मुन्नी देवी ने अन्य महिलाओं की मदद से प्लेटफॉर्म पर ही प्रसव कराया, जिससे मां और नवजात दोनों सुरक्षित रहें। बाद में पहुंची डॉक्टर ने भी उनके इस साहसिक कार्य की सराहना की। इस कार्य के लिए क्लब की ओर से मुन्नी देवी को पुष्पगुच्छ, साड़ी और रुपये देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.