रेल प्रशिक्षण संस्थान में किया नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम
मुजफ्फरपुर, जून 2 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर मंगलवार को ब्रह्माकुमारीज के प्रतिनिधियों ने नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान में किया। बीके डॉ. फनीश चन्द्र ने प्रशिक्षणार्थियों को तंबाकू एवं नशा के दुष्प्रभावों के विषय में विस्तार से बताया। मौके पर प्रशिक्षणार्थियों ने नशा नहीं करने का संकल्प लिया। वहीं, बीके लक्ष्मी ने तनाव एवं नाकारात्मक से बचने की विधि बताया। बीके प्राची ने राजयोग का अभ्यास कराया। मौके पर प्राचार्य राजू कुमार ने ब्रह्माकुमरीज प्रतिनिधियों का स्वागत किया। इंस्ट्रक्टर एसएन अरोड़ा ने धन्यवाद किया। मौके पर अजीत कुमार, सुधाकर झा, रंजीत कुमार, मनीष कुमार व अन्य थे। यह भी पढ़ें- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सूरजमल यूनिवर्सिटी में निकाली रैली
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.