प्रयागराज, अप्रैल 16 -- करछना के पचदेवरा के पास बुधवार शाम दो ट्रेनों से कटकर पांच यात्रियों की मौत के मामले में रेलवे प्रशासन ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। प्रयागराज मंडल ने जेएजी (जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड) स्तर के चार वरिष्ठ अधिकारियों की विशेष समिति गठित की है, जिसे सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी। अपर रेल मंडल प्रबंधक (ऑपरेशन) एमएम वारिश की ओर से गुरुवार को जारी पत्र के अनुसार, डीआरएम प्रयागराज की मंजूरी के बाद गठित यह समिति हादसे के हर पहलू की गहन जांच करेगी। जांच समिति में सीनियर डीसीएम (कोचिंग), सीनियर डीएससी (आरपीएफ), सीनियर डीओएम (कोऑर्डिनेशन) और सीनियर डीईई (टीआरडी) को शामिल किया गया है। यह भी पढ़ें- मोबाइल की रोशनी में अपनों को ढूंढ रहे थे, ट्रैक पर बिखरे शवों के टुकड़े; प्रयागराज में ट्रेन से कटकर 5 मरे र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.