गोपालगंज, फरवरी 18 -- थावे, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड के लछवार पंचायत अंतर्गत चनावे गांव के ग्रामीणों ने ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ रेल पुल के नीचे बनाए गए डायवर्सन को हटाने की मांग को लेकर सांसद आलोक कुमार सुमन, जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा तथा सदर विधायक सुभाष सिंह को ज्ञापन सौंपा।ग्रामीण राम प्रसाद चौधरी एवं बंका महतो ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के थावे-सीवान रेलखंड पर वृंदावन टोला, सदासी राय गांव के समीप स्थित रेल पुल का निर्माण कार्य पहले चल रहा था। निर्माण अवधि में ट्रेनों के आवागमन के लिए पुल के नीचे अस्थायी डायवर्सन बनाया गया था। पुल निर्माण कार्य काफी पहले पूरा हो चुका है, लेकिन अब तक साइफन और डायवर्सन को नहीं हटाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि डायवर्सन बने रहने से पानी की निकासी बाधित हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.