पटना, जून 12 -- गरीब घर के तीन नाबालिग बच्चों को दूसरे प्रदेश काम कराने के लिए ले जा रहे मानव तस्कर को पटना जंक्शन से रेल पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर राजेश कुमार बास्की पूर्णिया, सिंघिया के प्रेमनगर का रहने वाला है। तस्कर बच्चे को तमिलनाडु में मोटर साइकिल पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में काम कराने ले जाया जा रहा था। तस्कर बच्चों के साथ पटना जंक्शन पर बैठा था। उसने बच्चों के लिए भी टिकट कटा रखा था। वह ट्रेन आने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान पटना जंक्शन जीआरपी व आरपीएफ की टीम गश्ती करते हुए पहुंच गयी। यह भी पढ़ें- विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर अभियान, कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षणपुलिस की कार्रवाई इस दौरान टीम ने पाया कि बच्चों से एक व्यक्ति चुपचाप बात कर रहा और संदिग्ध स्थिति में है। इसके बाद पुलिस टीम ने पूछताछ शुरू की ...