बेगुसराय, अगस्त 18 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। राजकीय रेल थाना बछवाड़ा अंतर्गत शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने 42.33 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है। शराब चार पिठ्ठू बैग में भरकर लावारिस हालत में यात्री शेड के समीप रखी गई थी। रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि नियमित गश्ती के दौरान पुलिसकर्मियों की नजर लावारिस पड़े चार बैग पर पड़ी। संदेह होने पर पुलिस ने बैग की जांच की जिसमें शराब की बोतलें मिली। बरामद की गई शराब की मात्रा 42.33 लीटर आंकी गई है। राजकीय रेल थानाध्यक्ष मनीष कुमार मधुकर ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...