जमशेदपुर, जुलाई 9 -- हटिया-टाटा ट्रेन में महिला की मोबाइल केबल से गला घोटकर हत्या करने के मामले में टाटानगर रेल पुलिस साक्ष्य जुटाने लगी है। रेल पुलिस ने रांची स्टेशन का सीसीटीवी फुटेज निकाला है, जिसमें हत्यारोपी युवक रांची का ऋषभ मृत महिला के साथ एक स्टॉल से पानी की बोलत खरीदते दिख रहा है। रेल पुलिस ने स्टेशन के स्टॉल पर ऑनलाइन पेमेंट का बैंक रिकॉर्ड भी एकत्रित किया है। रांची बरियातू निवासी माला देवी 28 वर्ष एक बच्चे की मां 6 जून को टाटानगर यार्ड में खड़ी ट्रेन की कोच में अचेत मिली थी। उसकी 15 जून को एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। रेल थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छुपाने का केस दर्ज कर आरपीएफ एवं जीआरपी की टीम ने हटिया-टाटा मार्ग के एक-एक स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इससे हत्या का आरोपी महिला के साथ रांची स...