मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। तुर्की स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक निर्माण कर रही कंपनी के बेस कैंप पर दस वर्ष पहले हुए हमले में आरोपित 44 नक्सलियों के विरुद्ध मुकदमा चलाने की स्वीकृति पत्र को रेल पुलिस के पड़ा रह गया। रेल पुलिस ने विशेष कोर्ट में इसे दाखिल करना भूल गई है। पिछले वर्ष सितंबर में सभी पर मुकदमा चलाने की विधि विभाग ने स्वीकृति दी थी। इसका पत्र तब से रेल पुलिस के पास पड़ा है। इस बीच मामले के एक आरोपित नया बाजार महाराजगंज निवासी रमेश विद्रोही उर्फ आदित्य उर्फ दिनेश दा ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। हाईकोर्ट ने उसके ट्रायल को अलग कर मामले की सुनवाई करने व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशी से मामले की रिपोर्ट मांगी। स्वीकृति पत्र दाखिल नहीं होने से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के विशेष कोर्ट में चार्जशीट पर संज्ञान नही...