रेल पुलिस ने चलाया जांच अभियान
साहिबगंज, जून 18 -- साहिबगंज। साहिबगंज रेल पुलिस की ओर से गुरुवार को साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर रेल थाना प्रभारी कैलाश महतो के नेतृत्व में विशेष जांच अभियान चलाया गया है। अभियान में रेलवे प्लेटफार्म से लेकर स्टेशन परिसर स्थित वाहन पार्किंग स्थल की जांच की गई। रेल पुलिस ने फरक्का एक्सप्रेस, इंटरसिटी, दानापुर साहिबगंज एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में भी जांच की । रेल यात्रियों को नशाखुरानी गिरोह से खाने पीने की समान नहीं लेने की हिदायत दी ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.