जमशेदपुर, फरवरी 3 -- जमशेदपुर। टाटानगर रेल पुलिस ने परसुडीह के ग्वालापट्टी से गायब मूक बधिर युवती बच्ची को चक्रधरपुर से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। रेल थाना प्रभारी तरुणा मिश्रा ने बताया कि, युवती के लापता होने की सूचना देकर उसकी मां ने फोटो भी उपलब्ध कराया था। इसके आधार पर स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर युवती के इतवारी एक्सप्रेस पर सवार होने की पुष्टि हुई। इससे रेल पुलिस के जवानों ने पूरे रास्ते कोच में जांच करने के बाद चक्रधरपुर स्टेशन पर मूक बधिर को बरामद कर लिया। इससे परिजनों ने रेल पुलिस की सराहना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.