प्रयागराज, अप्रैल 26 -- प्रयागराज। रेलवे ने वर्ष 2026 के 'अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार' के आवेदन लिए जोनल कोटा बढ़ा दिया है। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) का कोटा 10 से बढ़कर 11 और उत्तर रेलवे (एनआर) का 20 से 22 कर दिया गया है। इसके अलावा मध्य रेलवे, पश्चिम रेलवे और पूर्व मध्य रेलवे के आवेदन के लिए भी कोटे में बढ़ोतरी की गई है। देशभर में कुल 100 रेलकर्मियों को यह सम्मान मिलेगा। रेलवे बोर्ड के सचिव देवेंद्र कुमार ने सभी जोनों से पांच मई तक आवेदन मांगे हैं। पुरस्कार अप्रैल 2027 में दिए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...