भागलपुर, जनवरी 26 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि गोड्डा-पीरपैंती रेल लाइन परियोजना को लेकर रविवार को प्यालापुर और परसबन्ना पंचायत सरकार भवन में भूअर्जन कार्यालय भागलपुर द्वारा मुआवजा भुगतान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में काफी संख्या में रैय्यत पहुंचे तथा अपनी कागजी प्रक्रिया पूरी कराने हेतु आवेदन जमा कराया। जबकि शिविर में अवर निबंधक कहलगांव, भूअर्जन से संबंधित कर्मी, नोटरी और शपथ पत्र से संबंधित लोग भी उपस्थित थे। कार्य प्रगति का जायजा लेने एसडीएम कृष्ण चंद्र गुप्ता के साथ सीओ चंद्रशेखर कुमार तथा बीडीओ अभिमन्यु कुमार भी पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.