बलरामपुर, फरवरी 11 -- बलरामपुर, संवाददा। बहुप्रतीक्षित बहराइच-खलीलाबाद नई रेल लाइन परियोजना में तेजी लाने की मांग को लेकर पूर्व सांसद ददन मिश्रा ने बुधवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रेल मंत्री को एक पत्र सौंपते हुए परियोजना की धीमी प्रगति पर चिंता जताई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया। पत्र में पूर्व सांसद ने उल्लेख किया कि श्रावस्ती और बलरामपुर जनपद के उतरौला तहसील क्षेत्र में अब तक कोई रेल लाइन नहीं है, जिससे स्थानीय लोगों को लंबे समय से यातायात संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बहराइच-खलीलाबाद रेल परियोजना जो भिंगा, श्रावस्ती, बलरामपुर, उतरौला और डुमरियागंज होते हुए प्रस्तावित है उसके लिए लगभग 4090 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत हुई थी। इसक...