देवघर, फरवरी 13 -- मधुपुर, प्रतिनिधि। मुख्य रेलखंड पर मथुरापुर-नवापतरो हॉल्ट के बीच रेल पोल संख्या- 299/14 के समीप डाउन रेल पटरी पर एक 35 वर्षीय व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। घटना की सूचना पर ऑन ड्यूटी आरपीएफ अधिकारी पुलिसबल के साथ घटनास्थल पहुंचे। घटनास्थल रेल थाना क्षेत्र के बाहर रहने पर स्थानीय पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया। मृतक के पास से ऐसे कोई कागजात या मोबाईल बरामद नहीं हुआ है जिसकी मदद से उसकी पहचान हो पाए। पुलिस मृतक के पहचान का प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मामले को लेकर यूडी केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.