रेल पटरी पार करने से बचें, फुट ओवर ब्रिज का उपयोग करें ✅
गया, अगस्त 7 -- गया जंक्शन पर यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शुक्रवार को रेलवे ने विशेष जागरूकता अभियान चलाया। अभियान में आरपीएफ, जीआरपी व कॉमर्शियल विभाग की संयुक्त टीम ने यात्रियों को रेल पटरी पार करने जैसी खतरनाक प्रवृत्ति से रोकना और फुट ओवरब्रिज (एफओबी) के उपयोग के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया और अन्य प्रमुख स्थानों पर तैनात अधिकारियों और कर्मियों ने यात्रियों को समझाया कि कुछ सेकंड की जल्दबाज़ी आपकी पूरी ज़िंदगी बदल सकती है। एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए हमेशा फुट ओवरब्रिज का ही उपयोग करें। क्योंकि रेल पटरी पार करना जानलेवा साबित हो सकता है। यह भी पढ़ें- गया जंक्शन: कांवरियों की भारी भीड़ के बीच आरपीएफ ने बढ़ाई सुरक्षा चौकसी संयुक्त टीम ने लाउड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.