जमशेदपुर, मार्च 28 -- रेल लाइन के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जगह-जगह पुलिया बनेगी, ताकि लोग सुरक्षित लाइन पार कर सकें। रेलमंत्री ने यह आदेश दिया है। बताया जाता है कि लाइन पर 12 घंटे में पुलिया तैयार की जा सकेगी। रेलवे ऐसे जगह पर पुलिया बनाएगा, जहां खेत, स्कूल, श्मशान व अन्य उपयोगी एवं महत्वपूर्ण स्थान है। इससे टाटानगर व चक्रधरपुर मंडल समेत हावड़ा-मुंबई मार्ग में रेलवे को सौ से ज्यादा पुलिया बनानी पड़ेगी। रेलवे के अनुसार, मंत्री ने अधिकारियों को आगामी 5-6 वर्ष में पुलिया बनाकर लाइन पार करने वाली दुर्घटना पर रोक लगाने का आदेश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...