गोंडा, फरवरी 6 -- बभनान, संवाददाता। स्थानीय रेलवे स्टेशन से लगभग दो किमी पूरब शुक्रवार की पूर्वाह्न रेल की पटरी पर लेटकर बुजुर्ग ने आत्महत्या कर ली। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। इसके कारण ट्रेन लगभग 45 मिनट रुकी रही। बस्ती जिले के गौर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गोरखपुर से गोंडा जाने वाली सवारी गाड़ी के चालक ने स्टेशन अधीक्षक बी प्रजापति को दिए मेमो में कहा है कि रेलवे समपार संख्या 223 सी के पास ट्रेन पहुंची तो एक व्यक्ति रेल पटरी पर लेटा था। बार-बार सीटी बजाने के बाद बुजुर्ग पटरी से नहीं हटा जिससे वह चपेट में आ गया। घटना की सूचना पर आरपीएफ जवान प्रवीण कुमार पाठक पहुंचे। बुजुर्ग की पहचान भगेलू (65) पुत्र काशी वार्ड संख्या 3 पटेल नगर बभनान थाना गौर जिला बस्ती के रूप में हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.