सुल्तानपुर, मार्च 6 -- जायस, संवाददाता। जायस थाना क्षेत्र करम शाह बाबा से करीब 100 मीटर आगे पश्चिम की ओर कासिमपुर नकदैया पुर रेलवे पथ पर एक क्षतविक्षत शव मिला। शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं शव के पास से मोबाइल फोन, एक ईयर फोन व आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। पुलिस के उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार की शाम करीब चार करम शाह बाबा से करीब 100 मीटर आगे पश्चिम की ओर कासिमपुर नकदैया पुर रेलवे पथ के बीच खंभा नम्बर 962/33 के निकट एक युवक क्षत विक्षत शव मिला। मौके पर पहुंच लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.