भागलपुर, अप्रैल 10 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददता। पूर्व रेलवे के आरपीएफ आईजी एएन सिंह पिछले माह भागलपुर आरपीएफ पोस्ट का निरीक्षण करने आये थे। उन्होंने कहा था कि आरपीएफ व जीआरपी रेल पटरियों का औचक निरीक्षण करेंगे। यह सप्ताह में एक बार किया जायेगा। आईजी के निर्देश के बाद आरपीएफ पोस्ट भागलपुर व जीआरपी की ओर से पटरियों की जांच व निरीक्षण का काम शुरू कर दिया गया है। आरपीएफ पोस्ट के इंस्पेक्टर एके गिरि ने बताया कि भागलपुर में आरपीएफ व जीआरपी द्वारा ज्वाइंट ऑपरेशन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा आरपीएफ टेकानी, बाराहाट, मंदारहिल, हंसडीहा स्टेशन में तैनात भागलपुर पोस्ट की आरपीएफ टीम पटरियों की गश्त करती है और रिपोर्ट भेजती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...