रेल पटरी के आसपास की गई सफाई
चंदौली, अक्टूबर 6 -- पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू रेल मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 6 से 8 अक्टूबर तक 'स्वच्छ पटरी' थीम पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान मंगलवार को मंडल के सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रेल पटरी और आसपास के क्षेत्रों में सघन सफाई की गई। अभियान के दौरान पटरी के किनारे जमा कचरा, प्लास्टिक और अन्य अनुपयोगी सामग्री हटाई गई। वही चिन्हित गंदगी वाले स्थानों को साफ कर कचरे का व्यवस्थित निस्तारण किया गया। इसके लिए श्रमबल और उपलब्ध संसाधनों का उपयोग किया गया। रेल प्रशासन का उद्देश्य रेल परिसर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और बेहतर बनाए रखना है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: प्रयागराज जंक्शन पर ट्रैक किनारे विशेष स्वच्छता अभियान यह भी पढ़ें- Chapra News: स्वच्छता पखवारा में छपरा व कचहरी स्टेशन पर चला जागरूकता अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.