चाईबासा, जून 15 -- गुवा। बड़ाजामदा से गुवा जाने वाले रेल मार्ग पर पोल संख्या 3907जी/8जी के समीप रविवार को रेल पटरी किनारे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव पड़े होने की सूचना बड़ाजामदा पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई। जांच के दौरान मृतक की पहचान अशोक कुमार गिरी (पिता-भागो गिरी) के रूप में हुई। वह ओडिशा के मयूरभंज जिला अंतर्गत घाघरबेड़ा थाना क्षेत्र के नक्सरा गांव का निवासी था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला ट्रेन की चपेट में आने से हुई दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि यह हादसा शनिवार का बताया जा रहा है तथा इसकी सूचना पुलिस को रविवार दोपहर करीब 12 बजे मिली।सूचना मिलते ही पुलिस ने मौक...