सोनभद्र, जनवरी 16 -- बीजपुर। मध्यप्रदेश में एनटीपीसी रिहंद के रेलवे लाइन के किनारे पड़ी पटरियों को काटने वाले चोरों को पुलिस ने पकड़ लिया। चोरों ने एमपी के सिंगरौली जिले के शासन चौकी के तहत करोंटी के पास रेलवे लाइन के किनारे रखी लोहे की पटरियों के 19 टुकडे़ कर उठा ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना सीमावर्ती मध्य प्रदेश के शासन चौकी प्रभारी संदीप नामदेव को दी गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी हनीफ खान निवासी मेढोली मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से रेल पटरियां और गैस कटर भी बरामद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.