चक्रधरपुर, मई 6 -- चक्रधरपुर । चक्रधरपुर रेल मंडल में रेल पटरियों में पड़े शव को उठाने में हो रहे सीमा व कार्यस्थल विवाद के कारण ट्रेनों की लेट लतीफी को रोकने के लिए झारखंड, ओडिशा पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल तथा रेल प्रशासन के द्वारा एक संयुक्त बैठक चक्रधरपुर रेल मंडल प्रबंधक कार्यालय में बुधवार को संपन्न हुआ।

बैठक का आयोजन चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया की गैर मौजूदगी में एडीआरएम अनूप पटेल की अध्यक्षता में आयोजित हुए बैठक में मुख्य रूप से आए दिन चक्रधरपुर रेल मंडल के रेल पटरियों में ट्रेन के आगे कूदकर जान देने, ट्रेन से गिर कर मौत होने एवं रेल दुर्घटनाओं के कारण अधिकांश घटनाओं में जी आर पी, आरपीएफ एवं सिटी पुलिस का सीमा विवाद सहित अन्य कई कारणों से पटरियों से शव हटाने में लगभग 3 से 4 घंटे लगते है। मौजूदा प्रावधान के तहत जीआरपी के द्वारा शव...