आगरा, जून 10 -- बरसात के मौसम में रेल पटरियों पर जलभराव की समस्या को रोकने और नाले की सफाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर निगम ने रेलवे प्रशासन के अनुरोध पर ईदगाह रेलवे स्टेशन के निकट मॉडल टाउन क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 वर्ष पुरानी और लगभग 40 फीट लंबी दीवार को ध्वस्त करा दिया। संयुक्त अभियान के दौरान नगर निगम की टास्कफोर्स और रेलवे अधिकारियों की टीम मौजूद रही। रेलवे प्रशासन ने नगर निगम से उक्त दीवार को हटाने की मांग की थी। रेलवे अधिकारियों का कहना था कि दीवार के कारण क्षेत्र में स्थित नाले की नियमित सफाई नहीं हो पा रही थी, जिससे बरसात के दौरान रेल पटरियों के आसपास जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने का खतरा बना रहता था। नाले में जमा गाद और कचरे के कारण जल निकासी बाधित हो रही थी, जिससे रेलवे संचालन भी प्रभावित होने की आशंका थ...