भागलपुर, दिसम्बर 23 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। असम में हाथियों के झुंड से टकराने से ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद रेलवे के अधिकारियों ने पटरियों की सुरक्षा और ट्रेनों के सुरक्षित आवागमन के लिए एक नया रोडमैप तैयार किया है। दरअसल, आए दिन रेल पटरियों पर जानवरों के टकराने से होने वाले हादसों और ट्रेनों की लेटलतीफी को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कमर कस ली है। इस नई योजना का मुख्य उद्देश्य ट्रेनों का परिचालन सुरक्षित बनाने के साथ-साथ ही जानवरों की जान बचाना भी है। ग्रामीणों के इनपुट पर तैयार होगा डेटाबेस नए रोडमैप के तहत तकनीक के अलावा स्थानीय नेटवर्क पर भी काम किया जाएगा। पटरियों के आसपास रहने वाले ग्रामीणों से जानवरों की आवाजाही की सटीक जानकारी इकट्ठा की जाएगी। किस समय और किस जगह से जानवर पटरी पार करते हैं। इसकी सबसे बेहतर जानकारी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.