रेल पटरियां होंगी और मजबूत, 4 करोड़ से होगी वेल्डिंग
प्रयागराज, अगस्त 27 -- प्रयागराज, संवाददाता। प्रयागराज मंडल में ट्रेनों की रफ्तार और सुरक्षा के लिए पटरियों के जोड़ मजबूत किए जाएंगे। रेलवे करीब 3.97 करोड़ रुपये से फ्लैश बट वेल्डिंग कराएगा।इस तकनीक से दो पटरियों को मशीन से जोड़कर एकदम चिकना और मजबूत बनाया जाता है, जिससे ट्रैक पर झटके कम लगते हैं। मंडल के कई व्यस्त रेलखंडों पर रोजाना सैकड़ों यात्री और मालगाड़ियां गुजरती हैं, इसलिए यह काम जरूरी है। मुख्य लाइनों के साथ-साथ अन्य लाइनों पर भी जरूरत के हिसाब से वेल्डिंग होगी। रेलवे ने काम के लिए 12 महीने का समय तय किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.