बगहा, जुलाई 2 -- बेतिया, निज संवाददाता। बेतिया - मझौलिया रेल लाइन दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण शुक्रवार को चीफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) गुरु प्रकाश करेंगे। इसको लेकर बेतिया से लेकर मझौलिया रेलवे स्टेशन तक तैयारी पूरी कर ली गई हैं। रेलवे सूत्रों ने बताया है कि सीआरएस के आगमन शुक्रवार को सुबह बेतिया रेलवे स्टेशन में होगा। उसके बाद निरीक्षण का कार्य शुरू होगा।10 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन में 1जुलाई से लेकर 2 जुलाई तक एनआई का कार्य हुआ। इसमें सिग्नल पोस्ट, क्रॉसिंग पॉइंट, इंटरलॉकिंग, पैनल मोडिफिकेशन, गुमटी से सिग्नल को जोड़ने आदि के कार्य पूरा किए गए। इस दौरान दो दिन बेतिया और मझौलिया स्टेशन पर एनआई का कार्य संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- तीन घंटे देर से चली सप्तक्रांति एक्सप्रेस जिसमे दो सवार ट्रेने रद्द रही। जबकि 13 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन...