बगहा, अगस्त 25 -- नरकटियागंज। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड के गोरखपुर कैंट व उनौला स्टेशन के बीच रेल लाइन दोहरीकरण को लेकर रेल प्रशासन ने कई पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है। साथ ही कई एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन करते हुए विलम्ब से परिचालित करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी पूर्व मध्य रेलवे की ओर से एक पत्र जारी कर दी गई है। पत्र में बताया गया है कि नरकटियागंज से गोरखपुर कैंट तक चलने वाली 55095 पैसेंजर ट्रेन 31 अगस्त से 03 सितम्बर तक रद्द रहेगी। इसके अलावा गोरखपुर कैंट से नरकटियागंज आने वाली 55098 पैसेंजर ट्रेन 31 अगस्त से 03 सितम्बर तक रद्द की गई है। यह भी पढ़ें- एनआई कार्य को ले ट्रेनों के परिचालन में हुआ बदलाव वहीं नरकटियागंज से गोरखपुर कैंट जाने वाली 55097 पैसेंजर ट्रेन 01 से 04 सितम्बर तक रद्द रहेगी। पत्र के मुताबिक 0...