मुंगेर, मई 4 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 139 एक बार फिर कारगर साबित हुआ। ट्रेन संख्या 12368 अप विक्रमशिला एक्सप्रेस से बरियारपुर से पटना जा रहे यात्री रितिक यादव को अपनी आरक्षित सीट पर बैठने में परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन शिकायत के बाद आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए उसका तुरंत समाधान कर दिया। इस बावत आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव नयन ने बताया कि रविवार को रितिक यादव का आरक्षण एस-3 कोच में सीट संख्या 49 पर था। जब वे अपनी सीट पर पहुंचे तो वहां पहले से एक अन्य व्यक्ति बैठा हुआ था। यह भी पढ़ें- जेडआरयूसीसी सदस्य करेंगे एरिया मैनेजर संग बैठक अनुरोध के बावजूद उस व्यक्ति ने सीट खाली करने से इनकार कर दिया, जिससे यात्री असहज स्थिति में पड़ गया।स्थिति से परेशान होकर यात्री ने तुर...