जौनपुर, फरवरी 13 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। जफराबाद-सुल्तानपुर रेल प्रखंड के गेट संख्या 26 स्थित फत्तूपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार को रेल ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते करीब 10 घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप रहा। निर्धारित समय के अनुसार सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक मार्ग बंद रखा गया, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान छोटे-बड़े वाहनों को वैकल्पिक मार्ग के रूप में सिंगरामऊ बाजार से फोरलेन हाईवे की ओर मोड़ा गया, जबकि स्थानीय बाइक सवार बबुरा अंडरपास होकर अपने गंतव्य तक पहुंचे। दिनभर मार्ग बंद रहने से कई स्थानों पर जाम की स्थिति भी बनी रही और लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। वरिष्ठ रेल पथ निरीक्षक आरए सिंह ने बताया कि रेल ट्रैक की मरम्मत आवश्यकतानुसार की जाती है और इसके लिए पूर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.