रेल ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
कानपुर, अगस्त 31 -- कानपुर देहात। झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर स्थित तिलौंची स्टेशन के पास एक अधेड़ रेल पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होते ही वहां पहुंचे परिजनों के बिलखने से कोहराम मच गया। सूचना पर भीमसेन से वहां पहुंचे एसओ जीआरपी ने प्राथमिक छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गजनेर थाना क्षेत्र के हिम्मापुरवा गांव के रहने वाले 50 वर्षीय सियाराम रविवार शाम को पुखरायां में रहने वाली अपनी बीमार भाभी राजरानी पत्नी रामपाल को देखने जाने की बात कहकर निकले थे। रात में कानपुर-झांसी रेल मार्ग पर तिलौंची स्टेशन के पास रेल पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। खंभा नंबर 1310/3-5 के बीच उनका रक्तरंजित शव पड़ा देखकर ट्रैक मैन ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.