देवघर, सितम्बर 10 -- मधुपुर प्रतिनिधि मधुपुर वेस्ट केबिन के पास रेल पोल संख्या- 294 /09 अप मेन रेल ट्रेक किनारे जख्मी हालत में 19 वर्षीय यात्री की सूचना आरपीएफ को मिली। सूचना मिलते ही आरपीएफ टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल यात्री को बेहोशी की हालत में एम्बुलेंस से अनुमंडल अस्पताल पहुचाया। घटना गुरुवार अहले सुबह की है। इधर ट्रैक किनारे घायल यात्री के गिरने की सूचना पर रेल प्रशासन ने अप लाईन का ट्रेन परिचालन तत्काल रोक दी। उस बीच हटिया-पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस मधुपुर में करीब आधे घंटे तक खड़ी रही। घायल यात्री के पास से एक पीट्ठू बैग बरामद किया गया। उसके पास कोई वैध टिकट या अन्य कोई कागजात बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी पहचान हो सके। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया गया। बाद में घायल की पहचान उसकी मां सलमा खातून ने...