बगहा, जून 8 -- बेतिया। नरकटियागंज - मुजफ्फरपुर रेल खंड के चनपटिया रेलवे स्टेशन के उतरी रेल गुमटी 11/ सी के पास रविवार की रात्रि करीब 10.30 बजे एक युवक का हाथ पैर बांधकर रेल ट्रैक पर रखकर उसके गले से एक भर का सोने का चैन आज्ञात अपराधियों ने छीन लिया।

घटना का विवरण रेल थानाध्यक्ष बेतिया राजेश कुमार पासवान ने बताया कि युवक आदर्श कुमार पिता शंकर प्रसाद सोनी वार्ड एक, सामरी टोला ,चनपटिया रात में खाना खाकर रेल ट्रैक के आसपास टहल रहा था कि आज्ञात दो की संख्या में आएं अपराधियों ने उसके मुंह पर नशीले दवा से मिले रुमाल को उसके मुंह पर रखकर बेहोश कर दिए उसके बाद उसके हाथ पैर बाधकर रेल लाइन पर रख दिए एवं उसके गले से एक भर का सोने का चैन निकाल लिये।

सुबह की घटना सुबह करीब 4.30 बजे 63338 सवारी गाड़ी जो नरकटियागंज से मुजफ्फरपुर जाती है। उसके चालक सुभाष...