मिर्जापुर, अप्रैल 8 -- चुनार/राजगढ़ (मिर्जापुर)। चुनार कोतवाली क्षेत्र के नुनौटी गांव के पास मंगलवार शाम रेलवे ट्रैक पर एक हत्यारोपित का क्षत-विक्षत शव मिला। जेब में मिली पर्ची के आधार पर उसकी पहचान अहरौरा थाना क्षेत्र निवासी नागेंद्र के रूप में हुई है। वह गांव की एक महिला की हत्या के मामले में वांछित चल रहा था। चर्चा है कि मृतक का उक्त महिला से अवैध संबंध था। अहरौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह 32 वर्षीय महिला का शव गेहूं के खेत में मिला था। महिला के देवर ने आरोप लगाया था कि उसकी भाभी का नागेंद्र से अवैध संबंध था और उसी ने हत्या कर शव खेत में फेंक दिया। घटना के बाद से नागेंद्र समेत उसका पूरा परिवार फरार था। देवर की तहरीर पर पुलिस ने नागेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। इसी बीच मंगलवार शाम करीब तीन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.